गढ़वा:-एसीबी की टीम ने मंगलवार शाम समाहरणालय परिसर से सदर प्रखंड के बीइइओ नागेंद्र प्रसाद सिंह रिश्वत के चार हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। बीइइओ के खिलाफ सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय जाटा के पारा शिक्षक सुनिल कुमार कुशवाहा ने 5000 रुपए मांगने की शिकायत एसीबी से की थी। आरोप लगाया था कि 16 मार्च को विद्यालय से छुट्टी लेकर घर के काम से बाहर गए थे। उसी दिन बीइइओ ने स्कूल का निरीक्षण कराया था। निरीक्षण के क्रम में वह अनुपस्थित पाया गया था। उसके बाद बीइइओ ने उससे 25 मार्च को स्पष्टीकरण मांगा। 30 मार्च को जब स्पष्टीकरण का जवाब दिया तो उसे असंतोष बताते हुए एक हफ्ते का मानदेय कटौती की अनुशंसा कर दी। उसके बाद जब वह उनसे मिलने गए तो पांच हजार रुपए की मांग की। साथ ही कहा कि राशि देने के बाद ही स्पष्टीकरण स्वीकारने की बात कही। काफी गिड़गिड़ाने के बाद चार हजार रुपए पर बात बनी। उधर भुक्तभोगी की ओर से एसीबी को शिकायत की गई। उक्त शिकायत पर एसीबी की ओर से जांच में पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की।
एसीबी की टीम ने बीइइओ को चार हजार घुस लेते किया गिरफ्तार
प्रकाशित तिथि -
April 16, 2019
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment