गढ़वा: जैसे-जैसे पलामू लोकसभा चुनाव क्षेत्र में प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है वैसे वैसे ज मतदाता मतदान को ले खुल कर बात करने लगे हैं ग्रामीण क्षेत्रों में पलामू लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को ले जो तस्वीर उभरकर सामने दिख रही है उसमें बाहरी भीतरी प्रत्याशी बनाम मोदी फैक्टर काम करता दिख रहा है जरगढ गांव के उमेश नामक युवक से जब उसका पसंद पूछा गया तो उसने साफ कहा कि सांसद बीडी राम को तो उसने 5 साल में 1 दिन भी नहीं देखा मगर मोदी जी देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए उन्हें ही एक बार और मौका देना चाहेंगे वहीं इसी गांव के अमरेश ने रिएक्ट करने के अंदाज में कहा कि बाहरी उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे बल्कि राजद प्रत्याशी घूरन घर का बेटा है इसलिए वे उसे ही पसंद करते हैं क्योंकि व्यक्तिगत रूप से वाह घुरन को पहचानता भी है कुछ ऐसी ही मिलता जुलता प्रतिक्रिया आसपास के इलाके के ग्रामीणों ने भी दी मसलन दिलदाग के सुलेमान ने कहा कि भैया इस बार पलामू लोकसभा चुनाव में हम लोग बाहरी भीतरी प्रत्याशी के नाम पर मतदान करेंगे अपने लोकसभा चुनाव क्षेत्र का प्रत्याशी घुरन है इसलिए हम उन्हीं को चुनेंगे जबकि चाय नाश्ता का दुकान चलाने वाले एक युवक ने कहा कि मोदी कुछ किया या नहीं देश का मान बढ़ाया है इसलिए भाजपा प्रत्याशी बीडी राम भले ही बाहरी है वह मोदी को देखकर प्रभावित है वहीं यहीं पर एक युवक विकास ने साफ कहा कि उसके इलाके में यूपीए प्रत्याशी घुरध राम के पक्ष में मतदाता मतदान करने के प्रति खासा उत्साहित हैं चर्चा के बीच आम लोगों का मान्यता है कि इस बार के चुनाव में जहां एक बार मोदी फैक्टर प्रभावी दिख रहा है वहीं दूसरी ओर बाहरी बनाम भीतरी की लड़ाई भी प्रत्याशियों को लेकर चुनावी माहौल में चल रहा है ऐसे में कौन बाजी मारेगा यह तो आने वाला समय बताएगा मगर इतना तय है इस बार पलामू लोकसभा चुनाव में क्षेत्र से बाहर के प्रत्याशी बनाम स्थानीय प्रत्यासी के साथ साथ मोदी फैक्टर चुनाव को प्रभावित करेगा इसके अतिरिक्त भाजपा प्रत्याशी के विरोध में एंटी इनकंबेंसी भी काम कर रहा है इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है
पलामू लोकसभा चुनाव में बाहरी भीतरी बनाम दिख रहा है मोदी फैक्टर
प्रकाशित तिथि -
April 17, 2019
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment