केतार: पलामू लोकसभा चुनाव में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अनंत प्रताप देव एवं एनडीए के घटक दल नसंमो प्रमुख सह विधायक भानू प्रताप शाही की प्रतिष्ठा दांव पर है। दोनों नेताओं के समक्ष भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से बढ़त दिलाने के साथ-साथ उन्हें विजयी बनाने की कड़ी चुनौती है। यहां बताते चलें कि गत् 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 94 हजार वोट मिले थे। उस समय भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कोई बड़ा चेहरा नहीं था। सिर्फ और सिर्फ मोदी लहर के कारण उन्हें लगभग 94 हजार वोट मिले थे और उनके लिये पलामू का सांसद बनने का राह आसान हुआ था। किन्तु इस बार के चुनाव में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को दो मजबूत स्तंभ पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अनंत प्रताप देव के साथ-साथ एनडीए के घटक दल नसंमो प्रमुख सह भवनाथुपर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानू प्रताप शाही मिले हैं। दोनों नेताओं की क्षेत्र में अपनी-अपनी पहचान के साथ-साथ मतदाताओं पर भी अच्छी पकड़ है। दोनों नेताओं का भरपूर साथ मिला तो बीडी राम की स्थिति पहले से और बेहतर और संसद की राह आसान हो जायेगी। सीएम रघुवर दास के द्वारा दिये गये टास्क के बाद से पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव पूरी तरह से रेस हो गये हैं और कमरकस कर चुनाव मैदान में उतर गये हैं। उनके कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार में लगे हुये हैं। हालांकि नसंमो प्रमुख सह भवनाथपुर के विधायक भानू प्रताप शाही के द्वारा एनडीए को समर्थन देने की घोषणा करने के बाद भी वे एवं उनके कार्यकर्ता चुनाव प्रचार से दूर नजर आ रहे हैं। उनकी पार्टी की सक्रियता अभी तक दूर दूर तक दिखाई नहीं दी है। जो संकेत मिल रहे हैं उसके मुताबिक भानू प्रताप शाही वेट एंड वाच की स्थिति में हैं। अब देखना है कि बीडी राम को दोनों नेताओं का कितना साथ मिलता है। दोनों नेताओं का भरपूर साथ मिला तो बीडी राम की राह आसान हो जायेगी। साथ ही क्षेत्र में दोनों नेताओं का भी प्रभुत्व बरकरार रहेगा।वहीं आजकल भवनाथपुर विधानसाभा के अलग अलग गाँवो मे चौक चौराहो पर भाजपा के और नवजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता आपस मे बात चित करते नजर आ रहे है कि छोटे राजा यानी आन्नंत प्रताप देव को राज्यसाभा सासंद बनाया जायेगा,और भानू प्रताप शाही भवनाथपुर से विधायक प्रत्याशी होंगे भाजपा का।
भवनाथपुर में अनंत और भानू की प्रतिष्ठा दांव पर, दोनों के समक्ष भाजपा प्रत्याशी बीडी राम को विजयी बनाने की चुनौती
प्रकाशित तिथि -
April 16, 2019
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment