गढ़वा के कल्याणपुर में जुनियर डीपीएस का किया गया उद्घाटन
गढ़वा:-जिला मुख्यालय के कल्याणपुर हेलीपैड के समीप जुनियर डीपीएस का उद्घाटन अ•िायान एसपी सदन कुमार ने फीता काटकर किया। मौके पर श्री कुमार ने कहा कि जुनियर डीपीएस का खुलना गढ़वा वासियों को एक शानदार उपहार है। गढ़वा शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी काफी पीछे है। इसलिए डीपीएस जैसी अग्रणी संस्था गढ़वा में शिक्षा को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि जो अभिभावक अपने बच्चे को शुरू से ही गुणवतापूर्ण शिक्षा देना चाहते हैं उनके लिए काफी राहत की बात है।
जानते चलें कि इस विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के लिए संपूर्ण व्यवस्था दी गई है। बच्चों को खेल के माध्यम से पढ़ाने का समुचित संसाधन उपलब्ध है। शारिरिक व्यायाम के लिए टेड्रमिल, जीम आदि की व्यवस्था है। सभी कक्षा में रंग बिरंगे पेंटिंग किया हुआ है जिससे बच्चों को पढ़ने में काफी सुविधा एवं आकर्षक है। इस विद्यालय की सभी गतिविधियों का संचालन दिल्ली डीपीएस मुख्यालय से होगी। कार्यक्रम में डा. अजीत सिंह, सरिता सिन्हा, अमरेंद्र सिन्हा, नर्वदेश्वर शुक्ला, रास बिहारी तिवारी, ज्ञान केशरी, अशोक विश्वकर्मा, हाजी अली मोहम्मद, प्रियंका कुमारी, नेहा कुमारी, नेहा शुक्ला, हेमलता कुमारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मंच का संचालन अभिनेता दिव्य प्रकाश शुक्ला एवं धनयवाद ज्ञापन नवनीत कुमार शुक्ला ने किया।
प्रकाशित तिथि -
April 24, 2019
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment