पलामू लोकसभा चुनाव में मोदी मैजिक और महा गठबंधन के प्रत्याशी घुरन के 10 साल के संघर्ष के बीच टक्कर

गढ़वा:-पलामू लोकसभा चुनाव में महा गठबंधन के प्रत्याशी घुरन राम तथा एनडीए प्रत्याशी निवर्तमान सांसद बीडी राम के बीच टफ कंटेस्ट की स्थिति बन गया है हालत यह है कि यहां एक ओर जहाँ मोदी फैक्टर के सहारे बीडी राम के पक्ष में मतदाताओं का ध्रुवीकरण दिख रहा है वहीं 18 माह के संसदीए कार्यकाल के बाद भी पिछले 10 वर्षों से पलामू के जमीन पर संघर्ष किए महा गठबंधन के प्रत्याशी घूरन राम माई समीकरण तथा स्वजातीय मतों एवं भाजपा के परम्परागत सवर्ण मतों मे सेंधमारी कर आमने-सामने के मुकाबले में दिख रहे हैं मोदी मैजिक के सहारे एनडीए प्रत्याशी बीडी राम जहां मतदाताओं के ध्रुवीकरण में एंटी इनकंबेंसी को पाटने में पसीने बहाते नजर आ रहे हैं उन्हें मतदाताओं के सामने अपने 5 साल के कार्यकाल में बनी दूरी का जवाब देना भी महंगा पड़ रहा है वहीं इससे इतर पिछले 10 साल से लगातार संघर्ष कर रहे घुरन राम का व्यक्तिगत संबंध तथा सभी जाति संप्रदाय के बीच मिलते-जुलते रहने का सहानुभूति साफ दिख रहा है ऐसे में पलामू लोकसभा चुनाव में इस बार का अब तक जो स्थिति बनी है उसे एनडीए के प्रत्याशी बीडी राम तथा महागठबंधन के प्रत्याशी घुरन राम के बीच के आमने-सामने के मुकाबले से इंकार नहीं किया जा सकता कुल मिलाकर पलामू लोकसभा चुनाव क्षेत्र में इस बार की स्थिति जो दिख रहा है उसमें मोदी के नाम पर पूरी चुनावी प्रचार को मोड़ कर भाजपा इस लोकसभा चुनाव क्षेत्र में मतदाताओं को अपने पक्ष में बनाए रखने को ले जद्दोजेहद करती दिख रही है वहीं महागठबंधन के प्रत्याशी घुरन राम चुनावी मोड को स्थानीयता कांग्रेस,झामुमो,झाविमो की एकजुटता के संदेश मतदाताओं के बीच देकर उन्हें अपने पक्ष में करने की मुहिम चलाते नजर आ रहे हैं ऐसे में कौन बाजी मारेगा यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही सामने आएगा मगर फिलहाल इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि पलामू लोकसभा चुनाव में इस बार एनडीए तथा महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला है।. AYUSH TIWARI

No comments:

Post a Comment