गढ़वा:-सदर थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह गांव में बुधवार की रात एक बारात के द्वार पूजा द्वार पूजा के दौरान छत की रेलिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। मृतकों में मंटू धर दुबे (35), इंदर नाथ धर दुबे (70) तथा अशोक चौबे (70) का नाम शामिल है। घायलों में ज्योति कुमारी, अंकित धर दुबे, मेघा कुमारी, श्रुति कुमारी, मधु कुमारी व रेखा कुमारी शामिल हैं। इनमें अंकित धर दुबे का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य घायलों को की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, महिंद्र धर दुबे की पोती की बारात पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के कजरू गांव से आई थी। द्वार पूजा की रश्म चल रही थी। इस दौरान घर के दरवाजे पर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। वहीं मकान की छत पर भी लोग खड़े होकर द्वार पूजा देख रहे थे। इस दौरान एकाएक छत की रेलिंग गिर गई। नीचे खड़े लोग उस रेलिंग से दब गए। इस घटना में इंदर नाथ धर दुबे व जनाधर दुबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मंटू धर दुबे की मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
मातम में बदला शादी समारोह,छत का रेलिंग टूटा ,तीन की मौत,एक दर्जन घायल
प्रकाशित तिथि -
April 18, 2019
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment