डिजीटल इंडिया से आज भी दुर है केतार प्रखंड के दर्जनो गाँव।

केतार प्रखंड के दर्जनो गाँव आज तक डिजीटल इंडिया से दुर है।जाँहा एक ओर भाजपा सरकार डिजीटल इंडिया कि वाह वाही लुट रही है वही केतार प्रखंड के मुकुन्दपुर,मायर,बेलाबार,सिँहपुर,बक्सीपुर, ताली,परसोडिह,बाँसडिह,बिघा,चौरा और हुरका गाँव में आज तक नेटवर्क नही है।जिससे ग्रामिणो को अपने रिश्तेदार और बाहर रह रहे परीजनो से बात करने मे बहुत कठिनाई होती है। वर्तमान सासंद विष्णु दयाल राम जब 2014 में सासंद बने थे तो केतार मे B.S.N.L का नेटवर्क लगवाने की बात कहे थे लेकीन आज तक नही लगा ।हलाकी केतार के बलीगढ गाँव मे 2017 म ई मे जिओ का नेटवर्क लगा है लेकीन 3किमी की दुरी तक रेंज बताने के कारण दर्जनो गाँव आज तक नेटवर्क विहीन है।ग्रामिणो ने बताया कि हमलोग केतार और भवनाथपुर जाकर परिजनो से बात करते है। और कभी कभी जब तत्काल बात करने के लिए चिल चिलाती धुप मे छत पर या उच्चा स्थान पर जाने से कभी कभी नेटवर्क आता है।जबकी इसी केतार प्रखंड के पुर्व स्वास्थ मंत्री सह् भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही निवासी है। लेकीन तब भी इस प्रखंड में नेटवर्क नही है।ग्रामिणो ने काहा कि जन प्रतिनीधी लोग सिर्फ आते है और बडे़ बडे़ वादे करते है और फिर जीतने के बाद भुल जाते है।ग्रामिणो ने कहा कि हमलोगो को भी शौक करता है कि घर में सो कर अपने परिजनो से बात करे।बताते चले कि इस केतार प्रखंड से रोजगार कि तलाश में हर माह हजारो कि संख्या मे नवजवान पलायन करते है।लेकीन उनलोग भी घर से बाहर रहते हुए जब घर पर फोन लगाते है तो नही लगता है।ग्रामिणो ने सरकार से नेटवर्क लगाने की जल्द से जल्द माँग किया है।।मौके पर सैकडो़ कि संख्या मे ,ग्रामिण मौजुद थे।

No comments:

Post a Comment