केतार प्रखंड आस्था का केन्द्र है केतार का माँ चतुर्भुजी मंदिर

जिला मुख्यालय से लगभग 70 किमी दुरी पर पहाड़ कि तलहट्टी मे प्राकृतिक के गोद में अवस्थित माँ चतुर्भुजी मंदिर आस्था व भक्ती का केन्द्र है।हर वर्ष लाखो कि संख्या मे श्रद्धालुओ का आगमन माँ का दर्शन पुजन करने के लिए होता है।ऐसी मन्यता है की माँ के दर्शन पुजन से भक्तो की हर मनोकामना पुरी होती है।साथ ही चैत्र शुक्ल पक्ष कि नवमी तिथी से शुरू होकर पुर्णीमा तक चलने वाली मेला का भी शुरूआत हो गया।लोगो की भारी भिड़ माँ चतुर्भुजी का दर्शन के लिए उमड़ पडी़।मेले के सफल संचालन व बाहर से आये श्रर्धालुओ के लिए पिने का स्वच्छ पानी और रूकने का ब्यवस्था गेट हाउस मे किया गया है।ताकी किसी को कोई परेशानी न हो। साथ ही माँ चतुर्भुजी मंदिर से 3 किमी पश्चिम में स्थीत माँ भैसहट घाट पर भी भक्तो की भीड़ माता रानी कि दर्शन के लिए उमड़ रही है। पर्यटक विभाग कि ओर से मंदिर को सुंदरीकर्ण और आकर्षक बनाया जा रहा है।वही केतार से 5 किमी केतार -कान्डी मुख्य मार्ग पर नारायण वन (मुकुन्दपुर) मे स्थीत सुर्य मंदिर में भी भक्तो की भीड़ लग रही है।बतादे कि सुर्य मंदिर नारायण वन मे कार्तीक और चैत्र छठ मे भारी भरकम भिड़ लगती है।वाहनो के लिए पार्किंग ब्यवस्था अलग से किया गया है। माँ भगवती मंदिर कमिटी कि अध्यक्ष-ज्वाला प्रसाद,बिक्रमा सिँह,हेमंत पाठक,विनोद भगत,सिताराम जयसवाल,कुंदन प्रसाद,बिनीत सिँह,विकास सिँह,सुरेश साह,सहीत अन्य लोग मंदिर का देखरेख पर सक्रियता बरते हुए है।

No comments:

Post a Comment