यूपीएससी 2018 की परीक्षा में गढ़वा के शिवेंदु भूषण ने किया टॉप जिले का किया नाम रौशन

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018 का आज फाइनल रिजल्ट आ गया है। इसमें गढ़वा शहर के सहिजना मोहल्ला निवासी शैलेन्द्र कुमार वर्मा के पुत्र शिवेंदु भूषन ने आल इंडिया में 120 वां रैंक हासिल किया है। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और कई ग्रुप A और ग्रुप B की केंद्रीय सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। साल 2018 की परीक्षा में कनिष्क कटारिया ने टॉप किया है। यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सफल कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है। इस साल कुल 759 कैंडिडेट्स ने यूपीएससी की परीक्षा क्वालिफाई की है। इसमें से 361 जनरल कैटेगरी, 209 ओबीसी, 128 एससी, 61 एसटी कैंडिडेट्स शामिल थे। आपको बता दें कि यूपीएससी की मेन्स की परीक्षा सितंबर- अक्टूबर 2018 में हुई थी। इस परीक्षा को क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स का फरवरी-मार्च 2019 को पर्सनल इंटरव्यू में हुआ था।

No comments:

Post a Comment