भवनाथपुर : पुलिस ने नवजवान संघर्ष मोर्चा के केतार प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद को गिरफ्तार किया है। कन्हाई प्रसाद को भवनाथपुर के टाउनशिप से गिरफ्तार किया गया है। उन पर गत वर्ष नवंबर माह में भवनाथपुर थाने में सरकारी कामकाज में बाधा डालने का एफआईआर हुआ है। बताया गया है कि भवनाथपुर के तत्कालीन रेंजर मुन्ना राम पासवान ने भवनाथपुर थाने में आवेदन देकर शिकायत की थी कि बीजडीह गांव में सुरक्षित वन क्षेत्र में अवैध सड़क निर्माण की जांच के लिए गए थे। वहां अवैध सड़क निर्माण में संलिप्त दो लोगों बीजडीह निवासी वीरेन्द्र यादव व विकास यादव को पकड़ कर भवनाथपुर रेंज ऑफिस ला रहे थे, इसी बीच मुस्कैनी पहाड़ के निकट बीच सड़क पर दो बोलेरो खड़ा कर नसंमो के केतार प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद 10-12 लोग के साथ उतरे और उनके साथ धक्का मुक्की कर पकड़े गए दोनों लोगों को छुड़ा लिया और भगा ले गए। कन्हाई प्रसाद को न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है।
नवजवान संघर्ष मोर्चा के केतार प्रखण्ड अध्यक्ष गिरफ्तार,रेंजर के साथ धक्कामूक्की मामले में हुई कारवाई
प्रकाशित तिथि -
March 27, 2019
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment