गढ़वा:-पलामू लोकसभा चुनाव में यूपीए तथा एनडीए के प्रत्याशियों की ओर से चुनाव प्रचार को ले पूरी ताकत झोंक दिया गया है जहां एक ओर एनडीए के प्रत्याशी बीडी राम के लिए रोड शो से लेकर जनसंपर्क अभियान लगातार चलाया जा रहा है वहीं यूपीए प्रत्याशी घूरन राम के लिए झामुमो,कांग्रेस,झाविमो तथा राजद के संयुक्त प्रयास से सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान यूं तो एनडीए की ओर से मोदी के नाम पर वोट मांगने की मुहिम लगातार चलाकर चुनाव जीतने का दावा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के प्रत्याशी घूरन राम के पक्ष में बीडी राम के 5 साल के कार्यकाल को एक निष्क्रिय सांसद के रूप में पेश करने के साथ-साथ बाहरी और भीतरी प्रत्याशी के नाम पर मतदाताओं को अपने पक्ष में रुझान दिखा कर जीतने के दावे किए जा रहे हैं मगर हकीकत में यूपीए हो अथवा एनडीए दोनों ही खेमे में मतदाताओं के खामोशी के कारण बेचैनी महसूस किया जा रहा है इस बार का चुनाव काफी बदला बदला सा लग रहा है मतदाताओं में किसी भी प्रत्याशी के प्रति इतना उत्साह नहीं है की वह खुद को एक्सपोज करते दिखे मगर प्रशासन की ओर से लगातार चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के कारण लोग वोट देने के प्रति आकर्षित जरूर हैं बावजूद यूपीए हो अथवा एनडीए किसी के प्रति उनके मन में चुनाव जिताने हराने के प्रति जोश और जुनून नहीं है तात्पर्य है की मतदाता बड़े आराम से इस बार अपने मन में डिसाइड कर वोट देकर बगैर शोर शराबे के मतदान केंद्रों से लौटने के मिजाज में दिख रहे हैं लिहाजा दावे तो सभी कर रहे हैं मगर हकीकत में आकलन करना प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के लिए मुश्किल लग रहा है। AYUSH TIWARI
पलामू लोकसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी चरण में सभी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, मतदाताओं के खामोशी से अटकी प्रत्याशियों की सांसे
प्रकाशित तिथि -
April 26, 2019
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment