पलामू की राजनीति में राजीव कुमार की इंट्री से दो डीजीपी के बीच भी्डत की चर्चा

गढ़वा: लोकसभा चुनाव को ले इन दिनों पलामू में पूर्व डीजीपी राजीव कुमार की इंट्री को ले चर्चा तेज हो गई है कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में राजीव कुमार को यूपीए फ्लोर से चुनाव मैदान में उतरने के कयास के बीच लोग अभी से यह कहने लगे हैं कि कहीं इस बार एनडीए के निवर्तमान सांसद पूर्व डीजीपी बीडी राम तथा पूर्व डीजीपी राजीव कुमार के बीच ही तो आमना सामना नहीं होगा जहां तक पलामू लोकसभा अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित क्षेत्र का प्रश्न है निवर्तमान सांसद बीडी राम एक सांसद के रूप में आम लोगों के बीच लोकप्रिय नहीं हो पाए आम लोग की कौन कहे भाजपा पार्टी के छोटे स्तर के कार्यकर्ताओं का भी वे पसंद नहीं बन पाए क्योंकि पूरे संसदीय काल में निवर्तमान सांसद बीडी राम पर डीजीपीपन इस कदर छाई रही कि ले जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से नहीं जुड़ पाए वीआईपी कल्चर की तरह निवर्तमान सांसद श्री राम कुछ खास लोगों के संपर्क में रहे तथा उनकी राजनीतिक केंद्र बिंदु उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमता रहा ऐसे में एक और पूर्व बीजेपी का पलामू लोकसभा की राजनीति में एंट्री होने से लोकसभा चुनाव एक बार फिर चौक चौराहों पर चर्चा है तेजस्वी हो गया है कि क्या पलामू दूसरे राज्यों के लोगों के लिए चारागाह ही बना रहेगा क्या यूपी तथा एनडीए में एक भी ऐसे स्थानीय नेता नहीं जिन्हें इस संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा जा सके।

No comments:

Post a Comment