दासीपूर गाव के ग्रामीणो ने किया डिलर के खिलाफ जमकर हंगामा

केतार:-दासीपुर गाँव के ग्रामीणो ने एम ओ सुनील गुप्ता के समक्ष जमकर डिलर के खिलाफ नारेबाजी किया।तथा डिलर सुनील बैठा का लाइसेंस रद् करने कि लिखीत माँग किया।तथा ग्रामीणो ने कहा कि हमलोग राशन सुनील बैठा के पास नही लेंगे।हमलोग राशन जागृती महिला समुह के आला देवी के पास राशन उठायेंगे।17/03/019 को भी एम ओ ने दासीपुर गाँव मे जाकर कार्ड धारी से पुछ ताछ किए थे।उस समय कार्डधारी एम ओ के जाँच पड़ताल से नाखुश थे।तथा एम ओ सुनील गुप्ता पर मिली भगत का आरोप भी लगाया था।वही ग्रामीण रविन्द्र सिँह,ललू सिँह,मुंद्रिका बैठा ,तनुजा देवी,आदी लोगो ने अपने नाम का फर्जी साईन करने का आरोप भी डिलर के उपर लगाया। डिलर सुनील बैठा विगत वर्ष नवम्बर माह से निलंम्बीत है।तथा उन्के उपर 4 माह का राशन घोटाला करने का आरोप भी लगा था।डिलर ने कहा कि मै अक्टुबर माह तक का राशन सभी लाभुको के बिच बाट दिया था।एम ओ ने कहा कि उचीत जाँच करके डिलर के उपर करवाई होगा। उक्त माँग करने वालो में समुन्द्री देवी,शकुन्ती देवी,रामराजो देवी,ज्ञान्ती देवी,जयंत विश्वकर्मा,रविन्द्र सिँह सहीत काफी संख्या मे ग्रामीण मौजुद थे।

No comments:

Post a Comment