मेराल थाना क्षेत्र के हास दाग में मिला महिला का शव

मेराल : थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव में एक शादी समारोह से लौट रही महिला का शव सुनसान अरहर के खेत में पाया गया। बुधवार की सुबह अरहर के खेत में एक महिला का शव का खबर जंगल की आग की तरह गांव में फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग जमा हो गए। शव की पहचान गांव के ही अशोक चौधरी की पत्नी सोनी देवी 30 वर्ष के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार सोनी देवी मंगलवार की रात्रि गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने गई थी। जहां से वह देर रात्रि अकेली लौट रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही मेराल थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तथा घटना की उद्भेदन करने में जुट गए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस गला घोंटकर हत्या की आशंका व्यक्त कर रही है। पुलिस ने महिला के साथ बलात्कार होने से भी इनकार नहीं किया है। महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मेराल उतरी के जिप सदस्य प्रतिनिधि अतहर अली घटनास्थल पर पहुंचकर शोक संतीप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा घटना में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन से मांग की।

No comments:

Post a Comment