सखी संवाद कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जो

महिलाओं के सशक्तिकरण से ही देश व समाज होगा समृद्ध- मुखिया दुखन चौधरी मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव में पंचायत भवन के प्रांगण में बृहस्पतिवार को जेएसएलपीएस के द्वारा "सखी संवाद"कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न दलों से सखी मंडल के दीदीयों-बहनो ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया दुखन चौधरी एवं स्वयंसेवक विवेकानंद चौबे ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुखिया दुखन चौधरी ने कहा कि फिल्म से ही देश और समाज समृद्ध होगा सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है क्योंकि समाज का सशक्तिकरण और समृद्ध बगैर नारी सशक्तिकरण के संभव नहीं है महिलाएं समाज के अभिन्न अंग है ऐसे में समाज के विकास की परिकल्पना इनके बिना नहीं हो सकती है नारी न केवल व्यक्ति विशेष को दल के पूरे परिवार एवं समाज को विकास के पथ पर अग्रसर करती है वहीं ग्रामीण क्षेत्र में शराबबंदी पर सखी मंडल द्वारा पाबंदी लगाया जा सकता है इनका प्रयास विफल नहीं हो सकता है इनसे उम्मीद है के हासन दाग में शराबबंदी पर पाबंदी अवश्य लगाएं। हमने इसके पहले भी महिला स्वयं समूह को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाया है आज इसका परिणाम है की 21 समूह मिलकर एक ग्राम संगठन के रूप में सखी मंडल बनाया है स्वयं सेवक विवेकानंद चौबे ने कहा कि सखी संवाद कार्यक्रम के आयोजन कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एक ऐसा मंच साझा करने के लिए अवसर देना है जिससे वह अपनी बातों को सरकारी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के समक्ष रख सके तथा पदार्थ पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उनके सशक्तिकरण तथा उनके समस्याओं के निदान के लिए उपाय बता सके उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गढ़वा जिला में 500 से अधिक स्वयं सहायता समूह जोड़कर विकास उन्मुख हो रही है परंतु है जब तक घर की चारदीवारी से बाहर निकल कर देश दुनिया की खबर रखते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ नहीं लेगी तब तक सशक्त नहीं बन सकती उन्होंने आग्रह किया के सभी समूह के बहने सरकार द्वारा चलाए जा रहे रोजगार की गतिविधि में शामिल होकर आर्थिक रूप से सशक्त बनें। ज्ञान गंगा मेमोरियल एकेडमी के निदेशक हरेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति के कारण स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रोजगार के लिए घरेलु उत्पाद को नहीं बढ़ा पा रही है क्योंकि एक तरफ सरकार पूंजी पतियों से उद्योग लगवा कर सस्ते दामों में सामान की बिक्री करा रही है जबकि उचित बाजार भाव नहीं रहने के कारण समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद को लागत मूल्य पर बेचना पड़ जाता है वहीं कोमल चौधरी राजबली चौधरी द्वारिका चौधरी ने भी अपने विचार को रखें। मंच संचालन उषा कुमारी ने किया। इस मौके पर क्लस्टर कोऔडिनेटर धर्मेंद्र कुमार, समीना खातून आईपीआर पी, सीआरपी पूनम देवी, मुनिया देवी, सखी मंडल अध्यक्ष पूनम देवी, सचिव आशा देवी, कोषाध्यक्ष रूपा देवी, बी ओ ए चंदा देवी, कार्यक्रम का व्यवस्थापक उषा कुमारी, शारदा कुमारी, ग्रामीण में रंजीत चौबे, ग्राम विकास समिति सचिव राजबली चौधरी, राजेंद्र चौधरी, द्वारिका चौधरी, वार्ड सदस्य संतोष चौधरी, वार्ड सदस्य शशी देवी, जगदीश विश्वकर्मा, प्रदीप चौबे, कोमल चौधरी, गुलबास अंसारी, रमेशी चौधरी, हीरा चौधरी, प्रमोद चौबे, आशुतोष कुमार चौबे, सहित काफी संख्या में सखी मंडल के महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment