डंडई प्रखंड के लवादोनी गांव में राज्य संपोषित योजना के तहत लगभग 2 करोड की लागत से बनने वाला लवादोनी से चिनिया मुख्य पथ का शिलान्यास विधायक भानु प्रताप शाही ने बुधवार को नारियल फोड़ व शीला पट अनावरण कर किया।लवादोनी के ग्रामीणों के द्वारा सड़क बनाने की मांग पिछले कई वर्षों से किया जा रहा था। सड़क को नहीं बनने से डंडई प्रखंड के ग्रामीणों को खासकर बरसात के दिनों में पहाड़ी से होकर चिनिया बाजार व आवागमन करने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सभा को संबोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि लवादोनी से चिनिया मुख्य से जोड़ने की मांग काफी लंबे समय से किया जा रहा था। यह सड़क का निर्माण लगभग 2 करोड की लागत से किया जाना है। सड़क को बन जाने से डंडई प्रखंड के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि जब जब जनता मुझे सेवा करने का मौका दिया है तब से लेकर आज तक लगभग विधानसभा क्षेत्र में 400 से अधिक सड़क सहित अन्य पुल पुलिया का निर्माण कराने का काम किया गया है। इसके पूर्व लवादोनी के ग्रामीण ने उक्त सड़क को श्रमदान से बना कर आवागमन किया करते थे। विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ा पंचायत पचौर है, और सबसे ज्यादा विकास कार्य भी हो रहा है ।वहीं उन्होंने कहा कि डंडई मुख्य बाजार से पनघटवा डेम तक पीडब्ल्यूडी योजना के तहत सड़क का निर्माण का शिलान्यास जल्द किया जाएगा। मेरे द्वारा विधानसभा क्षेत्र में विकास का लंबी लकीर खींचा गया। और उसे इमानदारी पूर्वक पूरा करने का काम किया। साथ ही कहा कि चुनाव के समय लोग जनता को बहला-फुसलाकर वोट लेकर पीठ चुरा कर भाग जाते हैं। क्षेत्र में किसी तरह का कोई विकास नहीं दिखता है। नौजवान संघर्ष मोर्चा पीठ चुरा कर भागने काम कतई नहीं करता है। चुनाव के समय जनता से किया हुआ वादा पूरा करने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि कनहर डैम का निर्माण कराना मेरे पिताजी का सपना है, उसे हर हाल में पूरा कर हर किसान के खेतों में पानी पहुंचाया जाएगा। वहीं आदिवासी विकास मंच के अध्यक्ष बुद्धि नारायण सिंह ने विधायक भानु प्रताप शाही से मांग करते हुए कहा कि लवाही से पचौर जाने वाली सड़क व पुलिया काफी जर्जर होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त सड़क को बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। सभा को नौजवान संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय महासचिव पंकज विश्वकर्मा प्रमुख प्रतिनिधि घूरबीगन बैठा ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता विनहाई राम व संचालन अलख निरंजन प्रसाद ने किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि दिनेश राम, जिला भूमि संरक्षण के विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद, नागेंद्र गुप्ता, मुखिया अजय कुमार सिंह, बीडीसी नगीना परहिया, राम अवतार सिंह, कमलेश यादव, मनोज सिंह, दिलवर कुमार, राजेश गुप्ता, महावीर राम, विनोद गुप्ता, रामचंद्र प्रजापति, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विधायक भानु ने किया सड़क का शिलान्यास
प्रकाशित तिथि -
March 07, 2019
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Latehar News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment