वंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के हुलहुला  ग्राम निवासी धनंजय कुमार की 24 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी में गुरुवार कि अहले सुबह आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

वंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के हुलहुला  ग्राम निवासी धनंजय कुमार की 24 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी में गुरुवार कि अहले सुबह आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। हालांकि इस मामले में जानकारी देते हुए पति धनंजय कुमार ने बताया कि वह शौच के घर से बाहर गया था  जब आकर देखा तो  उसकी पत्नी  सुबह सुबह उठ कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

No comments:

Post a Comment