कांडी- प्रखंड के मोखापी गांव में गुरुवार को पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नशामुक्ति अभियान चलाया । इस अभियान में गांव के सैकड़ों महिला -पुरुष व बच्चे शामिल थे ।सभी लोगो ने गांव के सभी गली व घरों में जाकर लोगो को शराब नही पीने तथा शराब नही बनाने की चेतावनी दी ।गांव में अवैध रूप से चल रहे देशी शराब भट्ठी संचालको को चेतावनी देते हुए कहा कि आज अंतिम चेतावनी दी जा रही है ।आज के बाद दारू चुलाते हुए पकड़े गए तो सीधे जेल भेज दिया जायेगा।मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना ठाकुर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बाद किसी घर में शराब बनाते व शराब पीते कोई पकड़ा जाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जायेगी ।आज आप सभी यह संकल्प ले कि आज के बाद किसी तरह का नशा नही करेंगे ।अगर कोई दारू पीकर भी गांव व घर में भंगड़ई करते पाया जाता है तो उसे पकड़ कर पुलिस को सौप दिया जाएगा ।
मुखिया प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को कांडी थाना प्रभारी दीपक कुमार का मोबाईल नंबर देते हुए कहा कि अगर गांव में कोई भी अवैध शराब बेचते या पीते देखे जाते है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देने का प्रयास करें।ग्रामीण हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियां लिए हुए थे ।सभी नारे लगाते चल रहे थे।मेरा गांव होगा शराब मुक्त ,अब शराब बेचना बन्द करो।शराब पीना बंद करो ।रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि इस शराब का शिकार सबसे अधिक हम महिलाएं होती है।पति शराब पीकर बाहर से घर आकर अपनी पत्नियों को मारते पीटते हैं।जिसको देखकर हमारे बच्चे भी रास्ते से भटक रहे हैं।अतः हम सभी अब गांव में शराब बने व हमारे घर के पुरुष शराब पियें अब नही होने देंगे ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ गुप्तेश्वर मेहता ने मुख्य भूमिका निभाया ।नशामुक्ति अभियान में वार्ड पार्षद सुनीता देवी,उषा देवी,गिरधर लाल,अंकित कुमार सिन्हा, उपेंद्र यादव,रविंद्र कुमार राम,प्रवेश राम,परमेश्वर राम,अंगद कुमार मेहता,चम्पा देवी ,गुप्तेश्वर राम,सुरेश राम ,गीता देवी,संध्या देवी,सविता देवी,अरुण राम,देवकी राम,ललिता देवी,मिंता कुंवर ,मानती देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे ।
मोखापी गांव में नशा बंदी अभियान
प्रकाशित तिथि -
March 07, 2019
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Latehar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment