सड़क दुर्घटना में तीन छात्र घायल

सड़क दुर्घटना में तीन छात्र घायल कांडी(गढ़वा): थाना क्षेत्र के कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क स्थित चोराटी पहाड़ के नजदीक मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डुमरसोता गांव निवासी सुरेन्द्र चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार चौधरी, उसकी 15 वर्षीय बहन रिंकी कुमारी व चचेरा भाई राजू कुमार चौधरी एक ही गाड़ी पैसन प्रो से लमारी हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा देकर कांडी जा रहे थे. वहीं कांडी हाई स्कूल से परीक्षा देकर वापस लमारी की ओर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार से टक्कर हो गई. किन्तु मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर खाई से गिरने के कारण राहुल कुमार चौधरी को सिर,आंख,नाक,मुंह,पेट,पीठ व पेट सहित पूरे शरीर में गंभीर चोट लगी है. मौके पर उपस्थित कांडी निवासी अजय कुमार सिंह ने घायल को उठाकर सड़क पर लाया.इधर कांडी आ रहे गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घायल को अपनी गाड़ी से कांडी अस्पताल पहुंचाया. कांडी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के के बाद बेहतर इलाज के लिए डाक्टर ने राहुल को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया.वहीं रिंकी कुमारी व राजू कुमार चौधरी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. दुर्घटना की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे झामुमो नेता पिंकू पांडेय ने दवा नही रहने पर ड्यूटी पर उपस्थित डाक्टर एस सिन्हा को जमकर फटकार लगाई वहीं मौके पर सिविल सर्जन व प्रभारी चिकित्सक कमलेश कुमार से अस्पताल के अव्यवस्था की शिकायत की. बताते चलें कि कांडी अस्पताल में शुरु से हीं दवाइयों की कमी रही है. वहीं सर्दी, खांसी व बुखार को छोड़कर किसी अन्य बिमारियों का इलाज तक नही हो पाता.यही कारण है कि कोई भी बड़ी दुर्घटना या बीमारी होने पर हर बार डाक्टरों द्वारा मरीजों को रेफर कर दिया जाता है.

No comments:

Post a Comment