कांडी: थाना प्रांगण में गुरुवार को अंतरराज्यीय पुलिस पदाधिकारियों की बैठक गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में की गई. जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक में बिहार के नौहट्टा व चुटिया थाना प्रभारी सहित झारखंड के पलामू जिला के हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मझिआंव पुलिस इंस्पेक्टर, कांडी व मझिआंव थाना के थाना प्रभारी शामिल हुए.इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. सोन व कोयल नदी में नाका बंदी करने व जगह-जगह पर चेक पोस्ट लगाने पर भी चर्चा की गई. दोनो राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था को चाक-चौबंद करने पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों ने मसवरा दिया.बैठक में हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार, मझिआंव पुलिस निरीक्षक हरि किशोर मंडल, कांडी थाना प्रभारी दीपक कुमार, मझिआंव थाना प्रभारी विनय कुमार, बिहार के नौहट्टा थाना प्रभारी कृपाशंकर, चुटिया थाना प्रभारी भूषण कुमार सहित कई अन्य पुलिस पदा
पुलिस पदाधिकारियों की बैठक
प्रकाशित तिथि -
March 07, 2019
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment