(भवनाथपुर प्रखंड )स्वास्थ केन्द्र मे एन एम नही रहने से शराबी पती ने खुद करवाया प्रसाव।
भवनाथपुर प्रखंड स्थित कैलान उपस्वास्थ्य केंद्र प्रसव कराने गयी महिला केंद्र बन्द होने के कारण वापस लौटी,हल्की कहा सुनी में शराबी पति ने पत्नी को टांगी से प्रहार कर घायल कर दिया,घायलावस्था एवं प्रसव दर्द से कराहती महिला को अस्पताल ले जाने के वजाय शराबी पति ने जबरन खुद ही कराया प्रसव।गनीमत रही कि जच्चा बच्चा दोनो सलामत है।
मामला थाना क्षेत्र के कैलान पंचायत के नावानगर का है।बबन अगरिया शराब की नशे में दरिंदगी की सारी हदे पार करते हुए मंगलवार की रात अपनी गर्भवती पत्नी को इस कदर पीटा कि वो अस्पताल पहुंच गयी वही पिटाई से जब मन नही भरा तो उसने अपने 9 माह के गर्भवती पत्नी किरण देवी के खुद नशे के हालत में ही डिलिवरी कराया,जहाँ उसकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया।
पीड़िता किरण देवी ने बतायी कि मुझे 9 माह का गर्भ था।बुधवार को पेट में दर्द होने पर मेरे पति बबन अगरिया मुझे गाँव के ही उपस्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन वहाँ एएनएम के नही रहने पर मैं घर आ गई।रात में मैं अपने पति बबन अगरिया को खाना खाने के लिए बोली तो वें शराब के नशे में मुझे पीटने लगे तथा गुस्से में आकर उन्होंने घर में रखा हुआ टांगी उठाकर मुझ पर वार कर दिया जिससे मेरा पैर जख्मी हो गया।जब मैं प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी तो उन्होंने मुझे अस्पताल ले जाने के बजाये नशे के हालत में ही जबरन खुद ही प्रसव करा दिया।जबकि मैं जख्मीवस्था में दर्द से कराहती चिल्लाती रही लेकिन वो मुझे अस्पताल नही ले गया।
इधर जब बुधवार को घटना की जानकारी मुखिया राजकिशोर सिंह को मिली तो उन्होंने पीड़िता किरण देवी को ग्रामीणों के सहयोग से ईलाज के लिए सीएचसी भवनाथपुर भेजवाया। घटना को लेकर पीड़िता किरण देवी के चाचा शिवशंकर अगरिया ने बताया कि बबन अगरिया आए दिन शराब के नशे मेरी भतीजी के साथ मारपीट करता है।इसे लेकर पूर्व में सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुआ था लेकिन बबन अगरिया के करतूत में किसी प्रकार का बदलाव नही आया है। शिवशंकर अगरिया ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर बबन अगरिया के विरुद्ध कारवाई के लिए स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देंगे।
(भवनाथपुर प्रखंड )स्वास्थ केन्द्र मे एन एम नही रहने से शराबी पती ने खुद करवाया प्रसाव
प्रकाशित तिथि -
March 07, 2019
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment