गढ़वा जिले से अवैध रूप से ओवरलोड बालू यूपी ले जाये जाने का सिलसिल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है।


वंशीधर नगर : गढ़वा जिले से अवैध रूप से ओवरलोड बालू यूपी ले जाये जाने का सिलसिल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी बालू माफिया जिले से निरंतर बालू ले जाने में सफल हो जा रहे हैं। डीटीओ के निर्देश पर वंशीधर नगर थाना की पुलिस ने रविवार की रात एवं सोमवार की सुबह में विशेष छापामारी अभियान चलाकर ओवर लोड बालू से लदा 9 ट्रक को जब्त किया है। जब्त किये गये सभी ट्रकों को गोसाईबाग के मैदान में खड़ा किया गया है। उक्त सभी ट्रक गढ़वा जिले के मझिआंव एवं पलामू के रेहला स्थित बालू घाट से बालू का उठाव कर यूपी जा रहे थे। छापेमारी की भनक लगते ही ट्रक चालक सड़क के किनारे एवं अन्य कई स्थानों पर ट्रक को खड़ा कर भाग खड़े हुये। इस संबंध में जानकारी देते हुये थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बतलाया कि डीटीओ के निर्देश पर 9 ट्रकों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के लिये जिला खनन पदाधिकारी, एसडीओ एवं सीओ को पत्राचार किया गया है। उल्लेखनीय है कि गढ़वा जिले के विभिन्न बालू घाटों से प्रतिदिन अवैध रूप से चार व छह सौ सीएफटी बालू के चालान पर बालू माफिया संबंधित विभाग व प्रशासन की मिली भगत से बारह सौ से चौदह सौ सीएफटी बालू ट्रकों पर लादकर यूपी के विभिन्न शहरों में ले जाकर वैसे माफिया अधिक दामों पर बेचकर आर्थिक रूप से माला माल हो रहे हैं।

No comments:

Post a Comment