2पी कर्मियों का हड़ताल तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा





वंशीधर नगर (में स(  अनुमंडलीय अस्पताल में आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत कर्मियों का हड़ताल तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। हड़ताल के तीसरे दिन सर्वांगीण विकास समिति टंडवा के सचिव विनोद सोनी ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मियों का प्रतिनिधित्व कर रहे झामुमो नेता कन्हैया चौबे के साथ वार्ता कर हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। कन्हैया चौबे के साथ सचिव की घंटों वार्ता चली। किन्तु सामान्यजनक वार्ता नहीं होने के कारण वार्ता विफल रहा और कर्मी अपनी मांग पर अड़े रहे। कन्हैया चौबे ने कहा कि कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। समिति को सरकार के द्वारा निर्धारित दर के अनुसार ही मजदूरी भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि समिति के द्वारा कर्मियों को प्रतिवर्ष लाखों रूपये का चुना लगाया जा रहा है। कर्मियों ने कहा कि बकाया मजदूरी जब तक उनलोगों को नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा। कर्मियों ने समिति के सचिव को चेतावनी देते हुये कहा कि मंगलवार तक बकाया का भुगतान नहीं किया गया तो बुधवार से वे लोग आमरण अनशन करेंगे। यहां बताते चलें कि 14 माह से लंबित बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर गत् शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सभी कर्मी अनुमंडलीय अस्पताल के गेट पर अनिश्चितकालिन धरना पर बैठे हुये है। उधर कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पताल में साफ-सफाई के साथ-साथ दवा वितरण, ड्रेसर, लैब, डाटा इंट्री आदि कई कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। हड़ताल करने वाले कर्मियो में मनोज शुक्ला, अनुरंजन पांडेय, प्रदीप ठाकुर, जयप्रकाश पासवान, मुकेश
रजक, कोमल जायसवाल, श्रीराम, ओम राम, शशि जायसवाल, रवीन्द्र मेहता, मनोज चौधरी, राकेश कुमार, राजमती देवी, धनवंत कुमार पांडेय, मुकेन्द्र राम,वीरेंद्र राम, प्रणायनी भारती, गीता देवी, सरस्वती देवी, शीतल देवी, निर्मला देवी समेत कई संविदा कर्मियों के नाम शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment