फोटो---सुरक्षा चौक पर लहराता झंडा(फाईल फोटो)
प्रतिनिधि भवनाथपुर
टाउनशिप के सुरक्षा चौक पर एक दशक से लहरा रहा नौजवान संघर्ष मोर्चा का झंडा को बीती रात अज्ञात लोगों के द्वारा काट दिया गया इस घटना के बाद से मामला गरम हो गया है. पुलिस ने नजाकत को देखते हुए टाउनशिप के सुरक्षा चौक को पुलिस छावनी ते तब्दील कर दिया है .
समाचार के अनुसार सेल आरएमडी भवनाथपुर खदान समूह के टाउनशिप आवासीय परिसर पर सुरक्षा चौक पर पिछले एक दशक से नौजवान संघर्ष मोर्चा का झंडा लहरा रहा था. जिसे बीती रात अज्ञात लोगों के द्वारा झंडा को क्षतिग्रस्त करते हुए काट कर हटा दिया गया. इस घटना के बाद से नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेताओं में आक्रोश बढ़ गया है .चौक चौराहों पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं कही सेल प्रबंधन के द्वारा झंडा काटे जाने की चर्चा तो कहीं पूर्व विधायक के द्वारा कटवाने की चर्चा ऐसे तमाम अटकलें लगाई जा रही है लेकिन इस मामले में हकीकत क्या है अभी कह पाना मुश्किल है .उप महाप्रबंधक एमआर सलोरिया ने कहा कि प्रबंधन का झंडा से कोई तालुकात नहीं है टाउनशिप में शांति बहाल हो यह प्रबंधन की सोच है .दूसरी और विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी ने स्थानीय थाने में झंडा काटे जाने के बाद अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है .बताते चलें कि टाउनशिप के सुरक्षा चौक पर बरसों से विधायक भानु प्रताप शाही की पार्टी का झंडा लहरा रहा था कुछ छोटू भैया नेताओं को यह झंडा रास नहीं आ रहा था और लगातार फेसबुक व्हाट्सएप के जरिए उसे हटाने हटाने की मांग प्रशासन से प्रबंधन से करते आ रहे थे और अंततः सोमवार की रात अज्ञात लोगो के द्वारा झंडा को काट कर हटा दिया गया. इस घटना के बाद से मोर्चा के नेताओं में आक्रोश व्याप्त है.


No comments:
Post a Comment