-राष्ट्रीय जन सेवा संघ के तत्वावधान भागोडीह गांव में देश मे बनी मिट्टी के दीप का वितरण कार्यक्रम का आयोजन संघ कार्यालय के प्रांगण में किया गया
। कार्यक्रम की शुरुआत हाई स्कूल भागोडीह के प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक उमाशंकर यादव, आरएसएस के खंड कार्यवाह अर्जुन चौधरी, जन सेवा संघ के अध्यक्ष रवि मेहता एवं सचिव उपेन्द्र पाल आदि द्वारा दिप प्रज्वलित कर एवं भारत माता व सरस्वती माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवकुमार सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने देश में बनी मिट्टी के दिये ही दीपावली के दिन प्रयोग करना चाहिए।इससे यहां के लोगों को रोजगार भी मिलेगा और दिप बनाने वाले के घर मे भी खुशियां आएगी। कार्यक्रम में चार्इनीज वस्तुओं का बहिष्कार करनेे एवं मिट्टी वाले दीप जलाने का संकल्प सभी लोगों ने लिया। साथ ही सभी के बीच मिट्टी के दीपक का वितरण किया गया। मौके पर विशिष्ट अतिथि राहुल पटेल, सूरज गुप्ता, अशोक पटेल, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, अमरजीत कुमार, विनोद बियार, कृष्णा बियार,अरविंद गुप्ता, शिवमंगल रवि, कलेन्द्र पाल, पप्पू बियार, दिनेश बियार,पंकज कुमार, धर्मेन्द्र यादव, प्रमिला देवी,प्रतिमा देवी, उर्मिला देवी, गंगा देवी एवं सुशीला देवी आदि सहित कई लोग उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment