प्रतिनिधि भवनाथपुर
टाउनशिप स्थित विधायक आवास पर मंगलवार को नौसोमो के संसदिय बोड के नेताओ ने प्रेस वार्ता कर सेल के सुरक्षा चौक पर लगे नौसोमो के झंडा को पूर्व विधायक के इशारे पर बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा काटकर हटाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसकी घोर निंदा की.
उन्होंने कहा कि टाउनशिप सुरक्षा चौक पर नौसोमो का लगा हुआ सिर्फ झंडा मात्र ही नही था बल्कि यह पुरे क्षेत्र के गरीब, दलित और शोषित परिवारो की आत्म सम्मान की प्रतीक की निशानी थी, जिसे बीती रात्रि में नगरगढ़ के इशारे पर कुछ पीछ लग्गु नेता और असामाजिक तत्वों ने हटाने का कार्य किया है.कहा वैसे लोगो को चिन्हित करते हुए प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग किया है. कहा कि विधायक भानु प्रताप शाही ने अपने कार्यकाल में भवनाथपुर विस् क्षेत्र चंहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है, जिसे देख कर के तमाम विरोधी दल के नेतागण सटियां गए है, और पागलपन में अनाप शनाप हरकत करने से बाज नही आ रहे है. नेताओ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मोर्चा परिवार के खिलाफ आजकल फेसबुक पर अपशब्द बोलने वाले और उनसे टक्कर लेने वाले अपनी ओछी हरकत करने से बाज आये अन्यथा नौसोमो उन्हें मुहतोड़ जवाब देने के लिए अब कमर कस चुका है. कहा कि नौसोमो द्वारा क्षेत्र के किसानो के हितों को लेकर आगामी 9 दिसंबर को गढ़वा में एक विशाल रैली निकाली जाएगी. इस मौके पर विधानसभा प्रभारी भगत दयानंद यादव, विधायक प्रतिनिधी दयानंद सोनी, प्रधान महासचिव अनिल चौबे, मनोज पहाड़िया,राजेश सिह, राकेश चौबे, अरुण कुमार, प्रदीप यादव, लल्लू ठाकुर, लक्ष्मण राम, रामपवन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.


No comments:
Post a Comment