मुख्यमंत्री जनसंवाद, ग्राम स्वराज अभियान एवं बेटी बचाओ


सूचना और जनसंपर्क विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री जनसंवाद, ग्राम स्वराज अभियान एवं बेटी बचाओ
- बेटी पढाओ विषय एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन धुरकी प्रखंड के रक्सी पंचायत सचिवालय में किया गया। उक्त कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में संबोधित करते हुए पंकज कुमार एवं ज्योतिष कुमार पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को उक्त योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया, उक्त अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया सत्यनारायण बैठा ने लोगों से जागरूक होकर उक्त योजना का लाभ उठाने को कहा, मौके पर वार्ड पार्षद, सहित मिठू राम, गोपाल राम, युगेश्वर बैठा, सकिला बानो, मनोज यादव सहित सैकडों लोग उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment