प्रमुख ने नाली निर्माण का किया निरीक्षण,जांच कराने की बात कही*

फोटो।निर्माणाधीन नाली संवेदक से पूछताछ करती प्रमुख।
*प्रमुख ने नाली निर्माण का किया निरीक्षण,जांच कराने की बात कही*

भवनाथपुर।भवनाथपुर बाजार  मुख्यपथ के किनारे पीडब्लूडी विभाग से 43 लाख की लागत से बन रहे नाली में संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरते जाने की मिली शिकायत पर सोमवार को भवनाथपुर प्रमुख रीता देवी,बीडीसी चंदन ठाकुर एवं जेई रंजीत कुमार ने नाली निर्माण का निरीक्षण किया।
नाली निर्माण स्थल पर मिट्टी युक्त बालू एवं घटिया गिट्टी को देख भवनाथपुर प्रमुख एवं बीडीसी दोनो बिफर गये,उन्होंने तत्काल नाली निर्माण संवेदक को बुलाकर एस्टिमेट की मांग करते हुए मोरम जैसी घटिया बालू एवं गिट्टी देख झाड़ पिलाई,कहा नाली निर्माण की शिकायत वरीय पदाधिकारी से कर मामले की जांच कराएंगे।वही घटिया बालू के सम्बंध में जेई रंजीत कुमार ने कहा बालू ठीक ही है किंतु गलत जगह पर डम्प किया गया है।

No comments:

Post a Comment