दीपावली के अवसर पर माटी कला के झारखंड प्रजापति संघ के जिला अध्यक्ष जोगिंदर प्रजापति के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी


Manjhion. फोटो. दीपावली के अवसर पर माटी कला के झारखंड प्रजापति संघ के जिला अध्यक्ष जोगिंदर प्रजापति के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी
. जिला परिषद सदस्य कविता दुबे एवं पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ राय . सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र राय समेत कर विभाग के प्रशासनिक पदाधिकारियों को कला से निर्मित  दिए जलाने के लिए दिए से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात कविता दुबे ने माटी कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहीं की लोग इस वर्ष दीपावली में अपने घरों में चाईनीज बल्ब की जगह अब धीरे धीरे मिट्टी के दिए जलाने की लोक तैयारी में लग रहे हैं। कहीं की मिट्टी के दिए शुद्ध एवं स्वच्छ रहता है। इससे जुड़े माटी कला के कलाकारों ने अपने कारोबार करने के लिए काफी उत्साहित हो रहे हैं और साथ ही उनके चेहरे पर रौनक भी आ रही है। इसलिए माटी कला के कलाकारों बधाई के पात्र हैं। इधर सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों ने माटी कला के कलाकारों को हार्दिक बधाई दी है वहीं दूसरी ओर माटी कला के जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रजापति ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कारोबार बढ़िया है। कहां की दीपावली में मिट्टी के दिए रस्म अदायगी तक सीमित थे. परंतु इस वर्ष बढ़-चढ़कर लोक खरीदारी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के युवा समाजसेवी आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे ने बताया कि इस समय जहां दीपावली पर सभी पटाखों. मोमबत्ती एवं अन्य उपहारो के बिजनेस में लोग अपना कारोबार कर कमाई करना चाहते हैं तो दूसरी ओर दीपावली पर मिट्टी के दीपक बनाने का कार्य करने वाले माटी कला के कलाकारों ने दिन रात मेहनत कर दीपक बना रहे हैं. जिससे मिट्टी के दीपक बनाने वाले लोग चाइनीज मार्केट से काफी आहत दिखाई दे रहे हैं. अंत में उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन मिट्टी के दीए जलाए जाने को शुभ माना जाता है। इस मौके पर क्षेत्र के युवा समाज सेवी आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दूबे. जिला अध्यक्ष जोगिंदर प्रजापति. जिला सचिव श्याम सुंदर प्रजापति. प्रखंड कोषाध्यक्ष राम वृक्ष प्रजापति. एवं संरक्षक अंतू प्रजापति समेत कई लोग उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment