एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित 15 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर पारा शिक्षकों की बैठक हाई स्कूल के प्रांगण में किया गया


रमना 
 -एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित 15 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर पारा शिक्षकों की बैठक हाई स्कूल के प्रांगण में किया गया
। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार से आर पार की लड़ाई करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर स्थाई करते हुए वेतनमान देने की घोषणा नहीं किया जाता है, तो रांची में आयोजित स्थापना दिवस में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाकर उग्र आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज तक सरकार उच्च स्तरीय कमेटी के नाम पर आठ माह से छलने का काम किया है। लेकिन अब पारा शिक्षकों का धैर्य समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विद्यालय विलय कर विद्यालय के अस्तित्व को समाप्त किया जा रहा है। उसी प्रकार सरकार की मंशा पारा शिक्षकों के प्रति भी ठीक नहीं है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने 15 नवंबर के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 14 नवंबर को रांची चलने की अपील सभी पारा शिक्षकों से किया है। बैठक में रांची के कार्यक्रम में पारा शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए निष्क्रिय पारा शिक्षकों के घर आठ एवं नौ नवंबर को गृह भ्रमण कार्यक्रम कर उन्हें रांची चलने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। गृह भ्रमण कार्यक्रम के लिए 20 सदस्य कमेटी का गठन भी किया गया। मौके पर सचिव राहुल सिंह कुशवाहा, राहुल गौतम, मुकेश कुमार, प्रताप कुमार यादव, जयनाथ यादव, शशीकांत पाठक, आलोक सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र राम, सिकंदर उरांव, राजीव रंजन सिंह, चंद्रिका मांझी, जितेंद्र कुमार शर्मा, दिवाकर सिंह, ललन सिंह, अशोक खलको एवं रामसुंदर सिंह सहित कई पारा शिक्षक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment