मेराल प्रखंड के करकोमा गांव स्थित हरिजन स्कूल के मैदान में भाकपा माले द्वारा झूठ का खोलो पोल बोल रे साथी हल्ला बोल का भंडाफोड़ रैली के माध्यम से
जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें करकोमा गांव के आशीष दुबे से संबंधित घटना एवं गांव के अन्य कई मामले पर कई कामरेड ने अपने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि हालात ऐसी हो गई है की करकोमा गांव मे आकर मामले का जनसभा करने की जरुरत पड़ गया। कार्य क्रर्म को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता कामरेड कालीचरण मेहता ने कहा कि देश में भाजपा नित सरकार मे अघोषित आपातकाल लागू हो गया है। गरीबों का हक अधिकार लूटा जा रहा है बेटी बहन की आबरू लूटा जा रहा है । मोब लीचिंग की मामला बढ़ गया है ।माले के नाम पर गांव में कुछ लोग आकर विद्वेष फैलाने का काम कर रहे हैं। यहां की सभी समाज के लोगों को मिलजुल कर आपस में मामले का हल ढूंढना चाहिए। भाकपा माले जाति धर्म के नाम पर राजनिति नहीं करती बल्कि अमीरी गरीबी के बीच गरीबों के लिए लड़ाई लड़ती है। गरीब चाहे जिस भी जाति धर्म का हो उसका हक अधिकार दिलाने के लिए माले लडा़ई लड़ती है। अभी वर्तमान में करकोमा गांव में घटित पूर्व एवं वर्तमान की घटना को यहां के सभी समाज के लोगों को मिल बैठकर उसका हल ढूंढना चाहिए तथा दोषी को चिन्हित करते हुए मामले की पटाक्षेप करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई में दो लोगों की लडा़ई मे निर्दोष लोग जेल की सजा पा जाते हैं ।इससे आम लोगों को बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति यह है की भाजपा के हाथो गिरवी रखने जैसा हो गया है ।कानून व्यवस्था लचर हो गया है । स्थानीय एमएलए दूसरे लोगों पर कानूनी कार्रवाई होती है तो चुप से नजर आते हैं वोट तो उन्हें सभी समाज के लोगों ने दिया है। सबके हित की बात करनी चाहिए। केंद्र में साढे 4 वर्ष भाजपा की सरकार गुजर जाने के बाद उन्हें राम मंदिर का याद नहीं आया। लेकिन अब जब 2019 में आम चुनाव होनी है तो फिर से मंदिर निर्माण के राग अलापने लगे। कार्यक्रम को माले नेता कामरेड किशोर कुमार ने कहा कि गरीबों को सताते देखकर हुए कभी नहीं सह पाते हैं। इसी तरह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा मेहता ने कहा कि गरीब मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए वे अपना सारा जीवन कृत संकल्प है ।जिले में कहीं भी कोई भी अत्याचार अनाचार करें तो उसके लड़ाई मे लड़ती आ रही है ।वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि करकोमा की मामले लगातार आने से वे हतप्रभ है ।इसके बाद ही करकोमा में उन्हें इस जनसभा की जरूरत पड़ी । जनसभा के माध्यम से वह गलत लोगों को चेतावनी दे रहे हैं कि इस तरह के कार्य न करें । अन्यथा भाकपा माले उनका विरोध प्रदर्शन करेगी। वे और उनकी पार्टी किसी से भी डरने वाली नहीं है। गरीबों के हक की लड़ाई के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं । कार्यक्रम को राम शरीख भारती ,सुधीर चौधरी चंद्रबली चौधरी सत्येंद्र मेहता अंबिका चौधरी ब्रह्मदेव चौधरी राजेश्वर यादव जिला परिषद राम नरेश चौधरी करकोमा मुखिया पति शिवकुमार चौधरी वकील अंसारी लतीफ अंसारी सहित कई कामरेड ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
No comments:
Post a Comment