सगमा : धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा निवासी राम नरेश दुबे के 23 वर्षीय पुत्र अभय कुमार दुबे का मौत छतीसगढ़ के रायगढ़ में सड़क हादसा में हो गई


सगमा : धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा निवासी राम नरेश दुबे के 23 वर्षीय पुत्र अभय कुमार दुबे का मौत छतीसगढ़ के रायगढ़ में सड़क हादसा में हो गई
। जानकारी के अनुसार अभय छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में किसी साहूकार  यहां रहकर काम करता था। कही आने जाने के क्रम में पिछले 24 अक्टूबर को मोटरसाइकिल से सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था सड़क पर पड़े रहे देख घायलावस्था में स्थानीय ग्रामीणों ने रायगढ़ अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित एस एस्सासकी अस्पताल रेफर कर दिया एक सप्ताह से इलाज के चल रहा था मगर पिछले 3 नवम्बर को रात में दम तोड़ दिया। सोमवार को अहले सुबह विशेष एंबुलेंस के द्वारा रायपुर से मृतक का शव घर लाया गया। घटना की सूचना मिलते हैं पूरे गांव में मातम छा गया वहीं परिजनों का रो रो कर कर बुरा हाल हो गया है इधर मौत की सूचना पाकर नसंमो के प्रखंड प्रभारी राकेश चौबे प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव  विधायक प्रतिनिधि राजेश बैठा, भाजपा नेता राजेंद्र यादव ने मृतक के घर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment