हर साल की भांति इस वर्ष भी नवयुवक कमेटी के द्वारा ग्राम सेमरी में कथा प्रवचन का आयोजन किया गया कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में *श्री सुरेंद्र विश्वकर्मा जी भायुमो प्रदेश आमन्त्रित सदस्य के द्वारा फीता काटकर प्रवचन का शुभारंभ किया गया* सुरेंद्र विश्वकर्मा जी अपने संबोधन में बोले की कथा प्रवचन से मन एवं आत्मा को शांति मिलती है प्रवचन कर्ता सुश्री नीलम शास्त्री जी जी के द्वारा प्रवचन किया गया प्रवचन के दौरान ग्राम सेमरी पूरी तरह से भक्तिमय हो गया कुछ पल के लिए ऐसा लगा कि जैसे यह प्रवचन सेमरी में ना होकर के अयोध्या में हो रहा है
नवयुवक कमेटी के अध्यक्ष श्री सिद्धेश्वर सिंह उपाध्यक्ष रिंकू सिंह सचिव श्याम नारायण सिंह कोषाध्यक्ष रजनी सिंह गढ़वा से चलकर विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष श्री आनंद विश्वकर्मा जिला महासचिव विशाल विश्वकर्मा उपाध्यक्ष पारसनाथ विश्वकर्मा एवं दिलीप विश्वकर्मा छोटू सिंह विवेक कश्यप एवं सैकड़ों श्रोता उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता रिंकू सिंह ने किया एवं कार्यक्रम का समापन सुश्री नीलम शास्त्री के द्वारा आरती पर समापन किया गया


No comments:
Post a Comment