प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत केतात कला ग्राम पंचायत में 50 महिलाओं को मुफ्त गैस चूल्हा व सिलेंडर दिया गया.वितरण समारोह का आयोजन अमन गैस एजेंसी द्वारा किया गया था.लाभुक महिलाओ के बीच गैस चूल्हा व सिलेंडर का वितरण प्रखंड प्रमुख संतोष चौबे,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय व मुखिया कश्यप चौबे गुड्डू ने संयुक्त रूप से किया.प्रमुख संतोष चौबे ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार कई कल्याणकारी योजनायें चला रही है.इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का दायित्व पंचायत प्रतिनिधियों का है.पंचायत प्रतिनिधि अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे है.सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय ने कहा कि योजनाओं का लाभ लाभुकों के दरवाजे तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.मुखिया कश्यप चौबे गुड्डू ने कहा कि हमारा प्रयास है कि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक अवश्य पहुंचे.मौके पर कई पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद थे.

No comments:
Post a Comment