सेवा ही स्वच्छता अभियान के तहत नप ने किया प्रतियोगिता का आयोजन


 विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत,बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
फ़ोटो कैप्सन :- विजयी प्रतिभागी को पुरस्कृत अतिथि
प्रतिनिधि विश्रामपुर (पलामू) :-
विश्रामपुर नगर परिषद द्वारा सेवा ही स्वच्छता अभियान के तहत निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.नप कार्यालय के सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई स्कूलों के छात्र-छात्रा शामिल हुये.निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता का थीम स्वच्छता को लेकर ही था.प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया.इसके अलावे नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने बच्चों को प्रस्सतिपत्र भी दिया.पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता नगर प्रबंधक निखिल किरण व संचालन प्रियंका कुमारी ने किय.अध्यक्ष प्रतिनिधि नईमुद्दीन अंसारी ने कहा की स्वच्छता के प्रति हर स्तर पर व्यापक तरीके से जागरूकता फैलाकर ही इस अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाया जा सकता है.उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि बच्चों के माध्यम से भेजा जा रहा स्वच्छता का संदेश पूरे एक परिवार को जागरूक करेगा.नगर प्रबंधक निखिल किरण ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया.उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुये इसके फायदे व नुकसान बताये.मौके पर जनता उच्च विद्यालय के प्रचार्य भोला राय, रेड रोज के निदेशक राजन पांडेय,कन्या मध्य विद्यालय के प्रचार्य कन्हाई चंद्रवंशी, विशाल ओझा, मिनहाज आलम,नवीन पांडेय,मुन्ना यादव,कुमारी लक्ष्मी राज,अमृता कुमारी,शालिनी कुमारी,रंजय कुमार,अविनाश कुमार,सुबोध केशरी सहित कई नप कर्मी मौजूद थे.

No comments:

Post a Comment