: कांडी प्रखंड के कांडी पंचायत स्थित काचर गांव के लगभग तीन दर्जन लोगों ने बीपीएल सूची से नाम कट

कांडी: कांडी प्रखंड के कांडी पंचायत स्थित काचर गांव के लगभग तीन दर्जन लोगों ने बीपीएल सूची से नाम कट जाने व राशन  नही मिलने को लेकर कांडी पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद का घेराव किया. लोगों ने कहा कि 2005 से हम लोग बीपीएल का लाभ ले रहे थे किंतु 2014 में अचानक हम लोगों का नाम बीपीएल सूची से हटा दिया गया .तब से लेकर आज तक हमें किसी तरह का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है.इस गांव के किसी भी परिवार को ना राशन मिलता है और ना ही किरोसिन.ग्रामीण सुभाष राम, इंदल राम, नागेंद्र राम, नंदू राम, नंदकिशोर राम, उपेंद्र पासवान, बसंती देवी, राजेंद्र राम, राजकुमार पासवान, गुनीराम, सोनू चंद्रवंशी, अशोक पासवान व  रविंद्र चंद्रवंशी आदि लोगों ने कहा कि इसी समस्या को लेकर दो साल पहले वेलोग डीसी को आवेदन देकर राशन कार्ड दिलाने की गुहार लगाई थी. लेकिन आज तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसी समस्या को लेकर कई बार कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी  मिला. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई.ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव हुए तीन साल बीत गए किन्तु पंचायत स्तर पर भी कोई कारवाई नही की गई. लोगों ने कहा कि बीपीएल तथा  राशन कार्ड बनवाने की मांग को लेकर मुखिया का घेराव किया गया.

 इस संबंध में कांडी पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद ने कहा कि हमसे जितना भी बन पाएगा हम कोशिश करेंगे. सर्वप्रथम यहां के लोगों को राशन कार्ड दिलाने की कार्रवाई की जाएगी. तत्पश्चात अन्य समस्याओं को देखा जाएगा.

No comments:

Post a Comment