कांडी में टीवीएस शो रुम का उद्घाटन


कांडी में टीवीएस शो रुम का उद्घाटन
फोटो: शो रुम का उद्घाटन करते बीडीओ व अन्य

कांडी: कांडी मुख्यालय स्थित बिजली सब स्टेशन के बगल में रामचंद्र साव के मकान में टीवीएस शो रुम का उद्घाटन किया गया. बीडीओ गुलाम समदानी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दुबे,जिप सदस्य हसन राम व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने फिता काटकर शुभारंभ किया. यह कांडी का दुसरा टीवीएस शो रुम है.चार साल पहले भी टीवीएस का एक शो रुम खुला था जो बंद हो गया.शो रुम के प्रोपराईटर श्यामबिहारी प्रसाद ने बताया कि टीवीएस कंपनी के सभी तरह की गाड़ियां यहां उपलब्ध है. टीवीएस विक्टर,जुपिटर व लुंना सहित सभी माडल उपलब्ध है. मौके पर केतार प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह,केतार प्रखंड सांसद प्रतिनिधि विनय प्रसाद, कांडी पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद, लखन चंद्रवंशी, अखलेश्वर चौधरी,अमरीका सिंह,कन्हाई प्रसाद, राकेश प्रसाद,विनय प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.

No comments:

Post a Comment