बीडीओ व थानाप्रभारी ने किया पूजा पंडाल का दौरा,

पूजा समिति सदस्यों को दिए कई निर्देश

 फोटो: पूजा पंडाल में मौजूद पदाधिकारी

कांडी: कांडी प्रखंड के नयनाबार में तीन स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. एक ही गांव में 50 मीटर की दूरी पर तीन-तीन पूजा पंडाल होने को लेकर प्रशासन मुस्तैद है. सोमवार को बीडीओ गुलाम समदानी व थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने नयनाबार गांव का दौरा कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया. पदाधिकारियों ने कांडी पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों में आपसी भाईचारा बना रहे इसको लेकर आप लगातार लोगों के संपर्क में रहें. बीडीओ व थाना प्रभारी ने तीनों पंडालों में जा कर पूजा समिति सदस्यों से बात की तथा कहा कि पूजा श्रद्धा की चीज है शांतिपूर्वक मनाएं किसी तरह की कोई भी गड़बड़ी होने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. कहा कि शराब बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है. शराब पीकर गड़बड़ी करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी.

 *क्या कहा थाना प्रभारी ने:* थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के सभी 50 पूजा पंडालों पर पुलिस की नजर रहेगी. खासकर नयनाबार में पुलिस की एक टुकड़ी चौबीसों घंटे मौजूद रहेगी ताकि पूजा से लेकर मूर्ति विसर्जन तक कोई गतिरोध उत्पन्न ना हो सके. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष नारद प्रसाद, सचिव सुरेंद्र विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार राम, सुरेश्वर प्रसाद, गोविंद विश्वकर्मा, लखन साव, जयराम प्रसाद,जालंधर प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment