नंगे पांव तीन किमी पैदल चलकर मंत्रपूजित कलश को पूजा पंडाल में किया स्थापित, पंडाल के खुले पट
विश्रामपुर- नप के सबसे बड़ा कस्बा रेहला में तीन दुर्गा पूजा पंडाल से नवरात्र की महासप्तमी तिथि को भब्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु नर-नारी शामिल हुए।नए परिधानों में सुसज्जित बड़ी संख्या कन्या व किशोरी लड़कियां हाथ पर कलश लिए नंगे पाव तीन किमी पैदल चलकर कोयल नदी तट से मंत्रपूजित कलश में जलभरकर पूजा पंडाल में स्थापित किये। गाजे -बाजे व रंग बिरंगे झंडा-पताका के साथ निकली कलश यात्रा की शोभा अनुपम दृष्टिगोचर हो रहा था।वहीँ श्रद्धालुओं के लगातार माता की जैकारा से पूरा कस्बा भक्तिभाव से ओतप्रोत हो उठा था।इसके उपरांत संध्याकाल में बैदिक मन्त्रोच्चार के बीच माता के पट खोल दिया गया।इसके साथ ही जन साधारण के दर्शन व पूजन की अगले दो दिन महानवमी तक श्रद्धालुओं पर माँ शक्ति की असीम कृपा बरसेगी।इस कलश यात्रा में शांति ब्यवस्था व ब्यावधान रहित संपन्न कराने के लिए पूजा कमिटी के प्रमुख पदधारी व सदस्य के अलावा रेहला थाना प्रभारी विष्णु सिंह ,सअनि संत लाल ,आरपी पासवान ,रामेश्वर दास सहित कई पुलिस कांस्टेबल व सहायक पुलिसकर्मी मुस्तैद थे।रेहला कस्बा के सबसेप्रभावी दुर्गापूजन आयोजक ब्यापार संघ के अध्य्क्ष मंगल गुप्ता ,राजेश गुप्ता ,ज्वाला गुप्ता ,हरिओम गुप्ता,अशोक उपाध्याय ,मुख्य यजमान बद्री गुप्ता, संरक्षक डॉ बीपी शुक्ल, नीरज सिंह ,जय मां भवानी संघ के अध्य्क्ष पंकज गुप्ता ,विवेक शुक्ल
सहित अधिकांश इलाकाई श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। इसमें ब्यापार संघ के कलशयात्रा में भोले शंकर के दरबार की मनोरम झांकी भी शामिल था।


No comments:
Post a Comment