वंशीधर नगर (में स): प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र कोर्इंदी में सोमवार को अहले सुबह प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत


वंशीधर नगर (में स): प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र कोर्इंदी में सोमवार को अहले सुबह प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत
हो गई। जानकारी के मुताबिक प्रखंड के भोजपुर गांव निवासी कृष्णा भूईयां की पत्नी आरती देवी 20 वर्ष
को सुबह में प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों के द्वारा उसे तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र कोर्इंदी में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान आरती देवी ने बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई।
बच्चे की मौत के बाद आरती देवी की हालत गंभीर हो गई। हालत गंभीर होता देख एएनएम ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के द्वारा उसे
आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डयूटी में तैनात चिकित्सक डा रामानुज प्रसाद के द्वारा महज पांच मिनट में ही उसे सदर अस्पताल गढ़वा
रेफर कर दिया गया। गढ़वा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत से संस्थागत प्रसव पर सवाल सरकार मातृ-शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिये संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दे रही है। जिसके लिये प्रतिवर्ष करोड़ो रूपये पानी की तरह बहा रही है। किन्तु स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण मातृ-शिशु मृत्यु दर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं गर्•ावती महिलाओं को संस्थागत प्रसव का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र कोर्इंदी में अहले सुबह प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो
गई। मौत के बाद संस्थागत प्रसव पर सवाल खड़ा हो गया है। अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी कुछ भी बोलने से इनकार कर दी।

No comments:

Post a Comment