मुख्यमंत्री रघुवर दास सांसद बीड़ी राम पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव को व्यवसायी संघ व नगरवासियो की और हार्दिक बधाई





वंशीधर नगर(में स)  : नगर उंटारी व्यवसायी संघ के सदस्यों ने सोमवार नगर गढ़ पर प्रेस वार्ता कर कहा कि पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव एवं व्यवसायी संघ सदस्यों ने नगरवासियों के लिए बाई पास सड़क की मांग की 2013 में तत्वकालीन पथ निर्माण सचिव राज बाला वर्मा से मांग की थी। पूर्व व्यवसायी संघ अध्यक्ष गोपाल जायसवाल ने कहा कि पुनः 2017 में सभी व्यवसायी संघ के सदस्य एवं पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव के साथ हम सभी व्यवसायी संघ सदस्य मुख्य सचिव राजबाला वर्मा से मिले थे। उस समय हमलोग को आश्वासन मिला था की आपलोग का मांग जल्द पूरा किया जाएगा। हम सभी व्यवसायी संघ की लंबे दिनों से मांग आज पूरा हुआ है इसके लिए हम सभी व्यवसायी संघ  सांसद विष्णु दयाल राम पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव को बधाई देता हूँ। व्यवसायी संघ अध्यक्ष रूपेश कुमार अनमोल ने बताया कि पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव ने संकल्प लिए थे कि नगरवासियो को किसी प्रकार की कठनाइयों का सामना नही करना पड़ेगा और यह संकल्प आज भाजपा की सरकार में पूरा हुआ इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास सांसद बीड़ी राम पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव को व्यवसायी संघ व नगरवासियो की और हार्दिक बधाई देता हूँ। श्री अनमोल ने कहा कि अब नगरवासियो की बाई पास सड़क बनने से हम सभी लोग काफी फायदा होगा। मौके पर व्यवसायी संघ अध्यक्ष रूपेश कुमार अनमोल राजीव जायसवाल आनन्द जायसवाल अनूप निराला मनोज कुमार विनोद कांस्यकर अजय कुमार धनन्जय पासवान उर्फ लाला पासवान भरत कुमार निराला राजेश कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता मुक्तेश्वर पांडेय बंगाली सिंह मुकेश रजक सहित कई लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment