विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने सभी पंचायत सचिवों, कनीय अभियंता व प्रखण्ड समन्वयक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बंशीधर नगर:---प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने सभी पंचायत सचिवों, कनीय अभियंता व प्रखण्ड समन्वयक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।बैठक में बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,मनरेगा,14 वे वित्त सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा किया।समीक्षा के बाद बीडीओ ने उपस्थित सभी कर्मियों को प्रधानमंत्री आवास को ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि कार्यो में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जायेगा।सभी योजनाओं कोनिर्धारित समय पर पूरा करावें।बैठक में कनीय अभियंता जीवनदीप,राजीव रंजन,प्रखण्ड समन्वयक कौशल कुमार,राशिद अंसारी,पंचायत सचिव संतोष कुमार सिंह,विरेन्द्र सिंह,प्रधुम्न मेहता,जय प्रकाश जायसवाल,जगदीश राम सहित अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment