कांडी: कांडी प्रखंड के जतरो, पतरिया व का काचर गांव में बुधवार को बिजली सप्लाई शुरू कर दिया गया.
लोगों का कहना है कि प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पिंकू पांडेय की पहल से उक्त गांव में जल्द बिजली की व्यवस्था दुरुस्त की गई. बताते चलें कि जतरो में ग्रामीणों व बिजली कर्मियों के आपसी विवाद में कई माह तक बिजली से संबंधित कार्य रुका हुआ था. विगत बीस दिनों से स्टर्लिंग व विलसन कंपनी द्वारा उक्त गावों में बिजली का कार्य किया जा रहा है. मौके पर उपस्थित होकर जिप सदस्य हसन राम व पिंकू पांडेय ने बिजली उप केन्द्र कांडी से जतरों ट्रांस्फर्मर में बिजली जलाकर औपचारिक शुरुआत की.मौके पर उदय राम, लालमुनी राम,कुनाल कुमार,विपीन कुमार, जितेन्द्र पासवान,सीताराम रजवार,अक्षयवर राम,राजमुनी रजवार,विदेशी रजवार,सुनिल कुमार,अजय राम व सुदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
क्या कहा प्रमुख प्रतिनिधि ने: इस संबंध में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पिंकू पांडेय ने कहा कि जल्द ही जमुआ,बरवाडीह,सोनपुरा भेलवाखाड़ी, बेलहत व मझिगावां सहित उन सभी गांवो को बिजली उपलब्ध करा दी जाएगी जहां अभी तक बिजली नहीं पहुंच पायी हैं.जहां-जहां बिजली के तार पोल नही लगे हैं वहां मिस्त्री जल्द भेजे जाएंगे.


No comments:
Post a Comment