गांव का दौरा कर धान की सूखी फसल से हताश किसानों से मिलकर सरकार के द्वारा मिलने वाली हर प्रकार की मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।


मझिआंव:--(फोटो)--बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के सलगा
पंचायत के मुखिया गुड़िया देवी ने पंचायत क्षेत्र के कौवाखोह,लालगड़ा, कुन्दरहे एवम सलगा गांव का दौरा कर धान की सूखी फसल से हताश किसानों से मिलकर सरकार के द्वारा मिलने वाली हर प्रकार की मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।कहा कि सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि हमारा देश कृषि प्रधान होने के बावजूद भी कृषि से संबंधित संसाधन से किसान बंचित है।सिचाई की सुविधा नहीं रहने से खेती से किसानों का मोहभंग होता जा रहा है। इस दौरान उन्होंने देखा कि प्राकृतिक वर्षा नही होने के कारण 50% धान की फसल सुख चुकी है।बाकी रही सही  फसल को किसान वैकल्पिक व्यवस्था से पटवन करने में लगे है।इतना ही नही शेष बचे धान की फसल को जंगल से आये नीलगायों के द्वारा बर्बाद किया जा रहा है।इसकी सूचना वरीय पदाधिकारीयो को देने के बाद भी उनके द्वारा किसानों के हित मे कोई सार्थक पहल नही की जा रही है।जिसके कारण किसान अपने आप को ठगे महसूस कर रहे है।साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में  सुखाड़ से निपटने के लिए संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारीयो से मिलकर किसानों के हित मे सार्थक पहल की जाएगी।दौरा के दौरान उपमुखिया कृष्णा यादव,वार्ड सदस्य अवधेश राम, मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment