कांडी प्रखंड के चोका गांव निवासी रविंद्र कुमार पांडेय(50 वर्ष) की मौत




कांडी: कांडी प्रखंड के चोका गांव निवासी रविंद्र कुमार पांडेय(50 वर्ष) की मौत
बुधवार की सुबह उनके पैतृक आवास चोका में हृदय गति फेल होने से  हो गई। रविंद्र कुमार पांडेय एक मिलनसार व हंसमुख व्यक्ति थे।तथा एलआईसी  का काम करते थे।परिजनों के अनुसार वे सुबह धान की फसल देखने खेत पर गए थे. ।वहां से लौटने के बाद दरवाजे पर रखी मोटी लकड़ी को टांगी से फाड़ रहे थे.। अचानक जमीन पर गिर जाने के कारण  परिजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें सेमौरा स्थित डॉक्टर चांदसी के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बावजूद इसके परिजनों ने 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस बुलाया ।. एंबुलेंस कर्मियों ने भी उन्हें मृत बताया।. बताते चलें कि रविंद्र पांडेय मूलतः बरडीहा प्रखंड के कुंदरहे गांव के निवासी थे. वे जन्म से ही चोका में अपने नानी के घर रहते थे. 50 वर्षीय रविंद्र पांडेय के तीन पुत्री दुर्गा 18वर्ष,रुपा 16 वर्ष व छोटी 11वर्ष तथा एक पुत्र प्रभात रंजन 14वर्ष है. उनकी पत्नी प्रभावती देवी व बच्चे दहाड़ मारकर रो रहे थे. पूरा चोका गांव शोकाकुल है।.इस घटना से अगल-बगल गांव सहित पुरे प्रखंड में शोक का लहर है।उधर उनके शुभचिंतक भी काफी मर्माहत हैं.
मृतक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास कुंदरहे में किया जाएगा.

No comments:

Post a Comment