गोमो - चोपन व जीडीआर पैसेंजर का परिचालन बहाल तथा बीडी पैसेंजर रद्द का निर्णय जारी रहेगा

30 अक्टूबर तक जपला - बरवाडीह के बीच चलेगी शटल पैसेंजर
गोमो - चोपन व जीडीआर पैसेंजर का परिचालन बहाल तथा बीडी पैसेंजर रद्द का निर्णय जारी  रहेगा
विश्रामपुर- रेल प्रशासन ने पलामू प्रमंडल के अंतर्गत चलनेवाली दैनिक यात्री ट्रेन  के सीआईसी सेक्शन विभिन्न स्टेशन पर चल रहे पैनल इंटरलॉकिंग कार्य  के कारण अक्टूबर माह के अंत तक परिचालन स्थगित रखने के निर्णय  में परिवर्तन किया है।यात्रियो को  आवागमन में हो रही बड़ी असुविधा के आलोक में  बरकाकाना -डेहरी- ऑन -सोन के बीच रोजाना चलनेवाली बीडी पैसेंजर का परिचालन रद्द जारी रखने के अलावा बाकी बरवाडीह -डेहरी ऑन सोन जीडीआर पैसेंजर , चोपन गोमो के बीच चलनेवाली नियमित पैसेंजर जीजीसी के परिचालन को बहाल कर दिया है ।जबकि पलामू जिला वासियों के लाइफ लाइन कहे जानेवाला पैसेंजर ट्रेन शटल पैसेंजर को बरवाडीह से जपला तक ही 30 अक्टूबर तक परिचालन होगा।।इससे विगत तीन दिनों से परेशानहाल बीडी सेक्शन के यात्रियों को बड़ा राहत मिला है।
(बॉक्स)
कई पैसेंजर ट्रेन का नए समय -सारणी  पर परिचालन शुरू
विश्रामपुर-  धनबाद रेल मंडल प्रशासन ने बरकाकाना-बनारस के बीच नियमित चलनेवाली बीडीएम पैसेंजर ,बरकाकानाबीडीएम-डेहरी बीडी पैसेंजर , बरवाडीह -चुनार सीसीबी पैसेंजर व गोमो -चोपन जीजीसी पैसेंजर के समय सारणी में आंशिक बदलाव करते हुए रविवार से इसे लागू कर दिया है।अप बीडीएम पैसेंजर बरकाकाना से4.25 बजे भोर के जगह पर अब 03.50 बजे बनारस जाने के लिए खुलेगी।इसके मुताबिक यह ट्रेन डालटनगंज में 8.26 बजे आकर 8.29 बजे सुबह प्रस्थान करेगी।यह ट्रेन गढ़वा रोड में 10.00 बजे दिन में आगमन 10.10 दिन में प्रस्थान करेगी।आगे समय सारणी पूर्ववत रहेगी। जबकि यह ट्रेन बनारस से मुगलसराय तक वापसी डाउन परिचालन में पूर्ववत रहेगा।गढ़वा रोड से वर्तमान 2.15 बजे अपराह्न के जगह पर 2.50आगमन व 3.00 बजे बरकाकाना के लिए प्रस्

No comments:

Post a Comment