बहियार कला पंचायत भवन मे सब की योजना सबका विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष ग्रामसभा का आयोजन रविवार को किया गया |

"
रमना 
-फोटो -विशेष ग्रामसभा मे उपस्थित ग्रामीण |
-बहियार कला पंचायत भवन मे सब की योजना सबका विकास  कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष ग्रामसभा का आयोजन रविवार को किया गया |
ग्रामसभा की उपस्थिति मे सामुदायिक विकास से जुड़े सर्वेक्षण किए गए योजनाओं की जानकारी रखी गई |इसके अलावे सभा मे उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा प्रस्तुत योजनाओं को संकलित किया गया |मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि सरकार सामुदायिक विकास के लिए प्रयास कर रही हैं |जिसमें आम लोगो की सहभागिता से विकास योजनाओं का संचालन होगा |सामुदायिक विकास के दरम्यान स्वरोजगार, ग्राम विकास की योजनाओं की प्राथमिकता सूची के अधार पर काम पूरा कराने पर जोर होगा | जिला परिषद सदस्य अरविंद तुफानी ने भी सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम पर प्रकाश डाला |इस दरम्यान मुखिया जैनब निसा,बीससूत्री अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य पुष्पा देवी, कलिमुल्लाह अंसारी, पंचायत सेवक मंगल यादव, रोजगार सेवक मंजेस तिवारी सहित  विभिन्न गांवो के ग्रामीण व वार्ड सदस्य उपस्थित थे |

No comments:

Post a Comment