कांडी: पंचायत में रविवार को सबकी योजना सबकी विकास कार्यक्रम के तहत विशेष ग्राम सभा की आयोजन की शुरुआत किया गया।
ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद द्वारा किया गया। विशेष ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कांडी प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दूबे ने कहा कि जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी के पत्रांक 849 व दिनांक 28 सितंबर 2018 के आदेशानुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया है, इसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों का भागीदारी सुनिश्चित किया जायेगा, इस ग्राम सभा के माध्यम से तीन बर्ष तक की योजना का चयन किया जायेगा। मौके पर पंचायत सेवक चन्द्रदेव तिवारी, पूर्व मुखिया दामोदर प्रसाद मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment