रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को उपायुक्त हर्ष मंगला के निर्देश के आलोक मे आयोजित होने वाले जनता दरबार की तैयारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार


रमना 
-फोटो -जनता दरबार आयोजन का जायज़ा लेते प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार व अन्य|
-रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को उपायुक्त हर्ष मंगला के निर्देश के आलोक मे आयोजित होने वाले जनता दरबार की तैयारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार
के देखरेख में जोरशोर से चल रहा है |तैयारीयो का जायज़ा लेने के बाद उन्होने बताया कि जनता दरबार आयोजन कि सूचना उपायुक्त हर्ष मंगला, विधायक भानुप्रताप शाही, उपविकाश आयुक्त नमन प्रियेष लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, प्रमुख मृत्युंजय सिंह, जीप सदस्य अरविंद तुफानी सहित सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, उप प्रमुख, बीससूत्री उपाध्यक्ष, सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया व वार्ड सदस्यों को दिया गया है |उन्होने बताया कि विधायक भानुप्रताप शाही ने जनता दरबार में शामिल होने का सहमति प्रदान किया है|जनता दरबर मे सभी विभागों से जुड़े लोगों के लिए चौदह काउंटर बनाया जा रहा है जहां लोग अपनी समस्याओं को रखेगे |जिसमें सभी प्रज्ञा केन्द्र, सीएसपी संचालक, अंचल कार्यालय से जुड़े सभी पदाधिकारी व कर्मी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, कृषि विभाग, बिजली विभाग, कल्याण पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, महिला कल्याण, पशुपालन पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, आपूर्ति विभाग, सभी एलपीजी गैस वितरक व थाना प्रभारी को उपस्थित रहते हुए प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे |उन्होंने बताया कि अंचल विभाग द्वारा वनाधिकार कानून 2005 के तहत वैध लाभूको के बीच वन अधिकार पट्टा का वितरण किया जाएगा जबकि कई वृद्धावस्था पेंशन के लाभूको को भी पासबुक उपलब्ध कराया जाएगा |वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर व पशुपालन पदाधिकारी भी शिविर लगाएगे |मौके पर पंचायत प्रवेक्षक रामाधार मेहता, प्रभारी कृषि पदाधिकारी राजेश चौबे, प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल, सहित कई लोग उपस्थित थे |

No comments:

Post a Comment