एनएच 75 के दक्षिण में स्थित पुरानी सड़क के बीच से बाईपास सड़क निर्माण के प्रस्ताव की सूचना मिलते ही इस क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।


एनएच 75 के दक्षिण में स्थित पुरानी सड़क के बीच से बाईपास सड़क निर्माण के प्रस्ताव की सूचना मिलते ही इस क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
सोमवार के सुबह मेराल पूर्वी पंचायत के बी डी सी लतीफ अंसारी की अध्यक्षता में लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने एक स्वर में बाईपास सड़क निर्माण का विरोध करते हुए कहा कि हम जान दे देंगे लेकिन अपनी जमीन नहीं देंगे। लोगों का कहना है कि हम लोगों का दो-चार कट्ठा जमीन है जो जीविका का मुख्य साधन के साथ साथ आने वाली पीढ़ी के लिए घर बार बनाने के लिए है । उससे भी षड्यंत्र के तहत है हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित लोगों ने उपायुक्त गढ़वा तथा अंचलाधिकारी मेराल को लिखित आवेदन देकर बाईपास निर्माण का विरोध करते हुए जनहीत में उसे रुकवाने  तथा वर्तमान के एनएच 75 का ही विस्तार कराने की मांग करने का निर्णय लिया किया। साथ ही  लोगों ने बाईपास सड़क निर्माण को लेकर आगामी 26 अक्टूबर को आयोजित आमसभा में जाकर विरोध करने का एक स्वर से निर्णय लिया। गौरतलब हो कि करीब 6 माह पहले भी मेराल  में बाईपास सड़क निर्माण की चर्चा हो रही थी लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा भारी नुकसान का हवाला देते हुए विरोध किया गया था जिसके बाद से बाईपास निर्माण की चर्चा बंद हो गई थी। लेकिन अचानक 2 दिन पूर्व अंचलाधिकारी राकेश सहाय द्वारा बाईपास सड़क निर्माण को लेकर आगामी 26 तारीख को आयोजित होने वाली आम सभा की जानकारी मिलते ही बाईपास निर्माण का मुद्दा फिर से पुनर्जीवित हो उठा। बैठक में मेराल  पूर्वी के मुखिया अर्जुन मेहता पश्चिमी पंचायत के मुखिया देवी शरण पासवान जिला परिषद प्रतिनिधि अतहर अली अंसारी प्रोफेसर सुवर्ण मेहता विश्वनाथ ठाकुर संतोष सुमन बीडीसी लतीफ अंसारी महेंद्र प्रसाद विनोद प्रसाद मनोज जायसवाल अवध किशोर चौबे ऐनुलअंसारी मुद्रिका राम समीद अंसारी अकबर हुसैन निजाम अंसारी चंदेश्वर महतो रामप्रवेश मेहता संगीता देवी अंबिका राम चंद्रिका प्रसाद पार्वती देवी संजू देवी कलामुद्दीन अंसारी प्रभु नट जसीम अंसारी सुनीता देवी पार्वती देवी सुनैना देवी कुंती कुंवर ममता देवी अशोक राम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment